नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

राजधानी देहरादून में एक बार फिर से नशा मुक्ति केंद्र चर्चा में है. आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई. इस मामले में मृतक युवक की बहन ने पुलिस को शिकायत भी दी है. शिकायत के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक मृतक की बहन रोशनी देवी निवासी तपोवन ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी. रोशनी देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके 32 साल के भाई नीरज को परिजनों ने नशे की लत छुड़वाने के लिए कई महीने पहले रांझावाला इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था.

बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र में ही नीरज की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. वहीं परिजनों का आरोप है कि केंद्र संचालकों ने समय रहते हुए उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई, जिसके कारण नीरज की मौत हो गई. बहन द्वारा दी गई शिकायत में केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण साफ न करते हुए विसरा सुरक्षित रखा है. साथ ही घटना के बाद पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में पहुंच कर पूछताछ भी की. घटना के समय की सच्चाई जानने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.




  • Related Posts

    समीक्षा बैठक-avb

    आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राजपुर विधानसभा क्षेत्र में संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा…

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    error: Content is protected !!