₹1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, चोरों ने बगल में रहकर 40 दिन तक की रेकी, किसी को नहीं लगी भनक

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी के मुखानी चौराहे स्थित राधिका ज्वेलर्स शॉप पर चोरों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. आरोपियों ने बगल की दुकान किराए में लेकर दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी की और घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा एक ज्वेलर्स की शॉप पर हाथ साफ कर करोड़ की ज्वेलरी पार कर ली. घटना का तब खुलासा हुआ, जब रोजाना की तरह शॉप मालिक सुबह दुकान पहुंचा. आनन-फानन में उसके द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर सीओ सीटी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने शुरू किए.

जानकारी के मुताबिक, कुसुमखेड़ा चौराहे पर राधिका ज्वेलर्स के नाम से एक शॉप है. शुक्रवार शाम शॉप मालिक नवनीत शर्मा दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. जबकि शनिवार को दुकान बंद थी. रविवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर उठाया तो दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था. शोकेस में रखे चांदी और सोने के आभूषण गायब थे. चोरों द्वारा गैस कटर से तिजोरी को काटने का प्रयास किया गया. लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. जैसे ही मामले की सूचना मुखानी पुलिस को लगी तो पुलिस में हड़कंप मच गया. आनन फानन में एसओ सुशील जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

जिस दुकान की दीवार तोड़ कर चोर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए, उस दुकान मालिक द्वारा बिना जांच पड़ताल के कुछ लोगों को पिछले 40 दिनों से दुकान किराये पर दी थी. जिसका एक माह का किराया दुकान मालिक को दिया गया था. आरोपियों द्वारा कपड़े का शो रूम बनाने की बात कहकर दुकान में काम चला रखा था. हैरत की बात तो यह है किराएदारों का दुकान मालिक के पास न तो नंबर है और न ही आधार कार्ड. सभी लोग मौके से फरार हैं.

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि मुखानी क्षेत्र स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अभी ज्वेलरी शॉप मालिक द्वारा तहरीर नहीं दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!