लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिस ने छुड़ाया, मुकदमा दर्ज – Doon Ujala

महिला को खंभे से बांधकर उसे बेरहमी से पीटने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। शर्मशार कर देने वाली ये घटना हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में घटी है। महिला के बेटे ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस को बताया कि उनकी मां शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे घर से टहलने निकली थीं। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह रास्ता भटककर एक घर पर चली गईं थी। इसी बात को लेकर राहुल, इंदर, आशु, नागेश, राकेश और एक महिला ने उन्हें घेर लिया।

उसके बाद आरोपियों ने उनकी मां को एक खंभे से बांध उनकी लात-घूसों और डंडों से पिटाई लगा दी। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गंभीर घायल महिला का अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। रविवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे हरिद्वार में हड़कंप मच गया था। रानीपुर के कोतवाल शांति गंगवार के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

हरिद्वार में महिला को खंभे से बांधकर उनकी पिटाई का वीडियो वायरल होने से खलबली मची हुई है। लेबर कॉलोनी की घटना सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनहीनता पर प्रहार है। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। विडंबना यह थी कि मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, आवाजें रिकॉर्ड होती रहीं, किसी ने भी महिला को छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खंभे से बंधी लहूलुहान महिला को पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिना कुछ पूछे, महिला की स्थिति समझे बगैर उन्हें चोर समझकर सजा दिए जाने की घटना से पूरी इंसानियत शर्मशार है। गनीमत रही कि सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया।

बाद में उसे उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। बड़े-बड़े दावों के बावजूद, जब एक महिला दर्द में थी, तब किसी को भी उनके अधिकारों की याद नहीं आई। मानवता के सारे दावे दम तोड़ गए।अब सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि ऐसी अमानवीय हरकत करने वालों को सिर्फ गिरफ्तार ही नहीं, बल्कि कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि कोई और महिला भीड़ के बीच यूं अकेली न पड़ जाए।इधर, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!