लक्सर फायरिंग में बड़ी कार्रवाई!, गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर विनय त्यागी पर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। ऐसे में अब पुलिस ने दोनों आरोपी शूटरों को खानपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों से वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी बरामद किए हैं।

दरअसल शुरुआती पूछताछ में पता चला कि काशीपुर का रहने वाला मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा ने साथी अजय के साथ मिलकर विनय त्यागी की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने ये बात मानी की पैसों की लेनदेन के विवाद के चलते दोनों ने उस पर हत्या के इरादे से गोलियां चलाई। बताते चलें कि दोनों सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास रहा है।

पहले भी वो काशीपुर में एक डकैती के केस में जेल की हवा खा चुके हैं। विनय त्यागी और सन्नी के बीच पैसों का विवाद है। सन्नी के रकम मांगने पर विनय ने उसकी हत्या करवाने की धमकी दी। इसी बात से गुस्साए सन्नी ने त्यागी की मौत की साजिश रची।

हत्या के लिए वो Vinay tyagi पर लगातार नजर बनाए हुआ था। सन्नी को विनय त्यागी के लक्सर में पेश होने की जानकारी मिली। जिसके बाद लक्सर-रुड़की मार्ग पर उसने रेकी की और बुधवार को हत्या को अंजाम दिया।

गोली मारकर दोनों हमलावर बाइक लेकर फरार हुए थे। लेेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते उन्हें बाइस छोड़नी पड़ी। जिसके बाद जंगल के रास्ते वो फरार हो गए। पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्र में सिंकदरपुर गांव के पास जंगल में बिजनौर हाईवे के पास दोनों को गिरफ्तार किया।

दरअसल बुधवार दोपहर लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर करीब एक बजे रुड़की कारागार में बंद कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना था। मेरठ निवासी इस कुख्यात बदमाश पर धोखाधड़ी का एक केस दर्ज था। करीब छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेश होने के लिए लक्सर लेकर आ रहे थे।

इसी दौरान फ्लाई ओवर के बीच जाम के कारण गाड़ी को थोड़ी देर रोकना पड़ा। इसी दौरान दो बाइकसवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुन गोलियां चलानी शुरू कर दी। विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी। बदमाश गोली जलाकर भीड़ के बीच से निकलकर भाग गए। इलाज के लिए विनय त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!