नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पांव, सूझबूझ से बचाई जान

हरिद्वार के लक्सर के थाना पथरी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ, धैर्य और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और उसे समझा-बुझाकर शांत किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया.

रेस्क्यू के बाद युवक की मौके पर ही काउंसलिंग की गई. पुलिस ने उसे समझाया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी जान को खतरे में डालना समाधान नहीं है. इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों ने थाना पथरी पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की मानसिक परेशानी या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने या जोखिम भरे कदम उठाने के बजाय पुलिस या संबंधित सहायता संस्थाओं से संपर्क करें.

यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय के प्रधान ने पुलिस को ग्राम हबीबपुर में एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ जाने और युवक द्वारा कूद जाने की धमकी देने की सूचना दी. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. थी पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को पानी की टंकी से नीचे उतारा. जिसके बाद परिजनों की जान में जान आई थी.

पुलिस ने युवक से नाराजगी का कारण पूछा था और हर समस्या हल करने का आश्वासन दिया. चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज रावत ने मौके युवक को बचाने के लिए अपनी जेब से युवक को पैसे देने का आश्वासन दिया और उसे आर्थिक तंगी से उबरने का विश्वास दिलाया. पुलिस के कहने पर युवक विश्वास में आ गया. इस दौरान पुलिस के जवान पानी की टंकी पर सीढ़ी के सहायता से चढ़े और युवक को नीचे उतारा. पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया. युवक के सकुशल नीचे उतारे जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली. थी पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की परिजनों और आम जन ने प्रशंसा की थी.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!