दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक एक महिला इमरजेंसी में उपचार के लिए आई थी। वह पंजीकरण के लिए कतार में खड़ी थी। काफी देर बाद जब उसका नंबर आने वाला था तो कर्मचारी ने उसे दूसरी लाइन में लगने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गईं। महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को बुला लिया। साथ में कुछ और लोग आ गए। तीमारदारों ने हंगामा करते हुए पंजीकरण काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

 

बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब दून अस्पताल की इमरजेंसी में झगड़ा और हंगामा हुआ हो। इससे पहले कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गत दिनों इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के साथ कुछ तीमारदारों ने मारपीट भी कर दी थी। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी थी। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

वहीं, इमरजेंसी में हंगामे की घटना का संज्ञान लिया गया है। संबंधित कर्मचारी से भी जवाब मांगा गया है। मामले की जांच के लिए इमरजेंसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीमारदारों से भी धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

Related Posts

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
error: Content is protected !!