राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन व पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य व आध्यात्मिक गरिमा की सराहना करते हुए प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)  उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ पीसीएस ने मंदिर परिसर में उनका

 

वहीं, भगवान बदरीविशाल के दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया । राज्यपाल ने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है साथ ही सरकार व प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति, प्रशासन के साथ ही संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

समीक्षा बैठक-avb

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!