उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

आज सोमवार को मौसम ने बदली करवट प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस सप्ताह गर्मी मैदानी इलाकों में अपने तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिन में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।

बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर बीते तीन दिनों से मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिल रहा है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।

इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में यह अंतर और अधिक देखने को मिला। आज सोमवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव
error: Content is protected !!