डीबीएस पीजी कॉलेज की एएनओ ने ओटीए ग्वालियर में दोबारा रचा इतिहास, बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

देहरादून –डीबीएस पीजी कॉलेज की एएनओ कैप्टन (डॉ.) महिमा श्रीवास्तव ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), ग्वालियर मध्यप्रदेश में आयोजित तीन सप्ताह के एनसीसी रिफ्रेशर कोर्स (4 मई 2026 से 23 मई 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज, 11 यूके बटालियन तथा उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया।

पुरस्कार समारोह में ओटीए ग्वालियर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, वीएसएम द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

रिफ्रेशर कोर्स के दौरान कैप्टन (डॉ.) महिमा श्रीवास्तव को

एक्सीलेंस इन लेक्चर आईपी

एक्सीलेंस इन फायरिंग

ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान

गोल्ड मेडलिस्ट ऑफ द रिफ्रेशर कोर्स

जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। यह उपलब्धि 17 निदेशालयों के 135 एएनओ के बीच हासिल की गई।

 

विशेष उपलब्धि यह रही कि कैप्टन (डॉ.) महिमा श्रीवास्तव उत्तराखंड की एकमात्र एएनओ हैं, जिन्होंने ओटीए ग्वालियर में दो बार प्रशिक्षण प्राप्त किया और दोनों ही अवसरों पर गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट से कैप्टन पद पर पदोन्नति के दौरान भी उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। वहीं वर्ष 2026 में कैप्टन से मेजर पद पर पदोन्नति के अवसर पर उन्होंने पुनः स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

कॉलेज परिवार, एनसीसी इकाई एवं 11 यूके बटालियन ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!