साइबर ठगी का पैसा अब सीधे खाते में, STF ने शुरू किया MRM मॉड्यूल*

देहरादून STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि साइबर अपराध में ठगी गई छोटी रकम अब पीड़ितों को सीधे वापस मिल सकेगी। इसके लिए गृह मंत्रालय का Money Restoration Module यानी MRM शुरू किया गया है। अगर किसी बैंक खाते में 50 हजार रुपये से कम रकम होल्ड है तो पीड़ित खुद क्लेम कर सकता है। इसके लिए http://mrm.ncrp.gov.in या http://mha.gov.in पर लॉगिन कर रिफंड पर क्लिक करना होगा। पैन कार्ड की कॉपी अपलोड करते ही मेल सीधे बैंक को फॉरवर्ड हो जाएगी। जांच के बाद रकम खाते में आ जाएगी। अजय सिंह ने कहा कि 1930 हेल्पलाइन पर समय पर शिकायत करने से रकम होल्ड हो जाती है। मई में उत्तराखंड STF ने 2 करोड़ से ज्यादा की रकम होल्ड कराई। अब तक 4 लोगों को MRM से रिफंड मिल चुका है। 50 हजार से ज्यादा रकम के लिए FIR और कोर्ट ऑर्डर जरूरी होगा।

  • Related Posts

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    देहरादून के ईस्ट होप टाउन स्थित ग्राम देवपुर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी कर एक कमरे में संचालित अवैध नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई…

    विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर विजिलेंस विभाग ने अपने कार्यालय परिसर में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति दी। इसके बाद एडीजी विजिलेंस डॉ वी मुरुगेशन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

    विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

    जंतर मंतर प्रदर्शन पर भाजपा के सवाल

    जंतर मंतर प्रदर्शन पर भाजपा के सवाल

    यूटीयू ने परीक्षा अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई

    यूटीयू ने परीक्षा अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई

    कांग्रेस ने 27 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया ऐलान

    कांग्रेस ने 27 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया ऐलान

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    error: Content is protected !!