मेल से धमकी

मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर और इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया।

ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों, पुलिस थानों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आपको बता दे कि धमकी भरे ई-मेल में कुछ स्थानों के साथ समय और तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। संदेश में खालिस्तान का जिक्र करते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल अलर्ट मोड में आ गई हैं। पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां पर चार धाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है लेकिन जो भी व्यक्ति कानून को हाथ पर लेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी , हालांकि पूरे मामले की जांच भी की जा रही है|

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!