पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीमा पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और वाहनों की सघन जांच जारी है। प्रशासन की निहंग प्रतिनिधियों से गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सौहार्दपूर्ण वार्ता चल रही है। डीएम ने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा सुदृढ़ है। एसएसपी ने बताया कि नाकेबंदी प्रभावी है और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!