मुख्यमंत्री ने 187 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों सहित कुल 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने तथा अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है और बीते साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष तरीके से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में नवचयनित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए संविधान, कानून और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक 

    – 71 लाख मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक ”अनकलेक्टेड श्रेणी” में शामिल – 1 लाख 23 हजार 836 मृत, 4 लाख 77 हजार 148 स्थाई रुप से…

    अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच को लेकर विरोध

    बीते दिन अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जांच की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक 

    SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक 

    मुख्यमंत्री ने 187 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री ने 187 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच को लेकर विरोध

    अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच को लेकर विरोध

    चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ प्रबंधन पर रहेगा फोकस

    चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ प्रबंधन पर रहेगा फोकस

    फर्जी फिटनेस पर कार्रवाई: 100 गाड़ियां ब्लैकलिस्ट

    फर्जी फिटनेस पर कार्रवाई: 100 गाड़ियां ब्लैकलिस्ट

    पदक विजेताओं को तय समय में नौकरी देने के निर्देश, नई खेल नीति जल्द

    पदक विजेताओं को तय समय में नौकरी देने के निर्देश, नई खेल नीति जल्द
    error: Content is protected !!