उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का ओलंपिक कांवड़ संकल्प यात्रा – roglognews

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का ओलंपिक कांवड़ संकल्प यात्रा

देश में सावन का महीना चल रहा है और कांवड़ यात्रा भी चल रही है। सभी लोग भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करके अपने परिवार राज्य और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी प्रार्थना और संकल्प को लेकर उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या भी आगामी 10 अगस्त को 2036 ओलंपिक कावड़ संकल्प यात्रा शुरू कर रही हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी दस अगस्त को सोमवार के दिन प्रातः सात बजे पावन कांवड़ यात्रा हरकी पैड़ी से प्रारंभ होगी। साधु संतों के माध्यम से इसका संकल्प लिया जाएगा और ये यात्रा ऋषिकेश वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए पूर्ण होगी। इस यात्रा का पूरी तरीके से एक ही आत्मिक भाव है देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प लिया है, वो संकल्प है 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत करें। साथ ही भारत खेल के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभरे, इन भावनाओं को भगवान के श्रीचरणों में अर्पित करते हुए उससे आशीर्वाद मांगते हुए यात्रा रहेगी। 22 किलोमीटर की यात्रा से आम जागरुकता भी फैलेगी कावड़िया भाई-बहन भी इस यात्रा मे पूरे श्रद्धा भाव से सहयोग करते हैं। पूरी यात्रा का भाव संतों के साथ, युवाओं के साथ, महिलाओं के साथ, और हमारे एथलीट के साथ मिलते हुए यात्रा चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रीय संकल्प है, इस कांवड़ यात्रा से देवभूमि उत्तराखंड को उर्जा मिले ये संदेश देने की यात्रा है।

  • Related Posts

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

        *हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया*   Ď*ओलावृष्टि के कुछ ही…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!