ठंडे दिनों की चाह में पहाड़ों पर गए टूरिस्ट भी लौट रहे मायूस,देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 सालों का रेकॉर्ड

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। पहाड़ों में ठंडे दिन बिताने की चाह में आ रहे पर्यटक और तीर्थयात्री भी इस बार मायूस होकर लौट रहे हैं। कभी-कभी हो रही बारिश से राहत तो है लेकिन गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है।

ROGLOGNEWS: उत्तराखंड में गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। मंगलवार को एक बार फिर गर्मी का 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। जबकि बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण गर्म हवाएं चल रही है। आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम है। लोगों को अभी गर्मी से और जूझना होगा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41.8 दर्ज किया गया। जून महीने में यह है बीते 10 सालों में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

ROGLOGNEWS: जून महीने में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। जून में ही कई बार तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल रही हैं। मानसून से पहले राहत के आसार भी कम है। वहीं पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमक सकती है।

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!