उद्यान विभाग में घोटाले पर सीबीआई का एक्शन तेज।

उद्यान विभाग में मानकों की अनदेखी कर पौधशाला का लाइसेंस जारी करने और अगले दिन कंपनी को सेब का पौध सप्लाई करने का ऑर्डर देने के मामले में सीबीआई ने अपनी कारवाई तेज कर दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। सीबीआई ने 3 एफआईआर दर्ज की है और 15 आरोपियों को नामजद किया गया है। इस मामले में सीबीआई 26 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। तीनों एफआईआर में पूर्व निदेशक एचएस बवेजा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और इसके साथ ही उद्यान विभाग के जिले लेवल के 3 अफसर भी शामिल हैं उनकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दें कि जून 2023 में तत्कालीन उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा को निलंबित कर प्रदेश सरकार ने चार्जशीट सौंपी थी। प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से हर साल किसानों को फलदार पौधे वितरित किए जाते हैं। 2022 में विभागीय अधिकारियों ने अनिका ट्रेडर्स कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ठेंगा दिखाया।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!