आवेश मै आकर एक की हत्या और दो व्यक्तियों को किया घायल गोली कांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में हुए गोली कांड में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य दो घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि बीती रात देहरादून के नेहरू ग्राम के डोभाल चौक क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, व आरोपी की तलाश में नाकेबंदी करी। इसके संबंध में बताते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि आरोपी अभियुक्त अपनी कार से आशारोड़ी की ओर भागे, जब पुलिस द्वारा उनको पकड़ने की कोशिश की गई तो वह बेरिकेटिंग तोड़कर जंगल की ओर भाग गए। फिलहाल दो आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले की जानकारी करने में मालूम हुआ कि ये सभी लोग आपस में गाड़ी सेलिंग व प्रॉपर्टी का काम किया करते थे। इनमे किसी प्रकार की कोई आपसी रंजिश भी नहीं थी। इसमें एक गुट द्वारा अपनी गाड़ी लेने को लेकर भारद्वाज के पास पहुंचे यहां पर उन्हें संदेह हुआ कि उनको जान से मारने चाहते हैं। ऐसे में भारद्वाज के साथ के लोगों ने गोली चला दी और रवि बुडोला व दो साथियों मनोज नेगी, सुभाष छेत्री के गोली चलाई, जिसमें रवि बुटोला की मृत्यु हुई, बाकी अन्य दो को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो फरार चल रहे हैं, मामले में आगे पूछताछ जारी है।

खबर विस्तार से

राजधानी देहरादून के रायपुर के डोभाल चौक पर देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार डोभाल चौक के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए भारद्वाज के घर जाने लगा।

इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बडोला और उसके साथी वहां पहुंचे तो भारद्वाज ने गोलियां चला दी। इसमें बडोला, क्षेत्री और नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। जबकि, क्षेत्री और नेगी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!