**उत्तराखंड पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के एमडी अनिल कुमार यादव पर गंभीर आरोप, संपत्ति जुटाने का मामला मुख्य सचिव तक पहुँचा**

 

 

उत्तराखंड पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के एमडी अनिल कुमार यादव पर काली कमाई से अर्जित संपत्तियों के मामले में गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि अनिल कुमार यादव ने अपने परिवार के सदस्यों और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की संपत्ति जुटाई है। इस मामले को उत्तराखंड क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी जी के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 

श्रीवास्तव ने कहा कि अनिल कुमार यादव ने न सिर्फ अपने नाम पर बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें उनकी पत्नी माला सिंह, पुत्री स्वप्निल सिंह और स्नेहहिल सिंह, और पुत्र यशराज शामिल हैं। आरोप यह भी है कि यादव के पुत्र यशराज ने ब्लैक मनी को वाइट मनी में बदलने के लिए कई शोरूम किराए पर लिए हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव के समक्ष यह भी दावा किया कि अनिल कुमार यादव ने विभाग से संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के लिए कोई अनुमति नहीं ली है। इस मामले में विजिलेंस जांच भी चल रही है, लेकिन श्रीवास्तव ने मांग की है कि इस जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और अनिल कुमार यादव को पद से हटाकर बर्खास्त किया जाए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यादव ने अपने अधीनस्थ और सहयोगी अजय कुमार अग्रवाल, निदेशक (परियोजना) के साथ मिलकर भी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की है। कुछ रजिस्ट्रियों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं जो इस कथन का समर्थन करती हैं।

 

श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि अनिल कुमार यादव लगभग तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लिहाजा समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

मुख्य सचिव को सौंपे गए दस्तावेजों में एमडी अनिल कुमार यादव और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की रजिस्ट्रियों की प्रतियां, शोरूम के किरायेनामे, और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

 

ललित श्रीवास्तव ने अपील की है कि मुख्य सचिव इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करें और जनहित में उठाए गए कदमों की जानकारी उन्हें भी दें।

 

  • Related Posts

    परिवार संग आए ‘राजा राम’, अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, CM योगी ने की आरती

    रामनगरी अयोध्या में आज रामभक्तों का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार सज गया है जिसमें प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता, हनुमान, भरत, लक्ष्मण…

    दून में शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन का करारा प्रहार, नामी स्कूल पर ₹5.20 लाख की शास्ति”

    देहरादून, 24 मई 2025:मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिला प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और नामी स्कूल पर शिकंजा कस दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!