“आमआदमी पार्टी महिला कार्यकर्ताओं ने हरियाली तीज महापर्व को धूमधाम से मनाया”

दिनांक 03/08/2024 को आमआदमी पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने आप प्रदेश कार्यालय मे हरियाली तीज मनाया, इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई, चूड़ी कंपिटिशन गजब का रहा, बिछुवा कंपिटिशन मनमोहक था, तीज क्वीन के लिए श्रृंगार से संबंधित बस्तुएं जो महिलाओं ने पहनी हुई थी उनकी गिनती की गई तीज क्वीन प्रतियोगिता तो बहुत ही आकर्षण का केन्द्र बनी रही| विभिन्न प्रतियोगिताओं मे निर्णय लेने के लिये श्री अशोक सेमवाल, श्री डी के पाल व मोहम्द नसीम खान जी जज की भूमिका मे रहे|

नृत्य प्रतियोगिता में शबाना जी प्रथम, अक्षरा जी द्वितीय, व भावना जी तृतीय स्थान पर रही, अन्य प्रतियोगिओं ने कांटे की टक्कर दी, तीज क्वीन प्रतियोगिता में तो श्रीमती यामनी व श्रीमती मंदोदरी बराबर पर रही| तब जजों के द्वारा पर्ची निकाल कर निर्णय लिया गया, श्रीमती यामनी तीज क्वीन बनी| कार्यक्रम बहुत बहुत मनोरंजक रहा, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी, सीमा कश्यप, शबाना, भावना, डिम्पल सिंह( पूर्व आप प्रदेश उपाध्क्ष) रिहाना प्रवीन, यामनी सिंह, संध्या चोटाला, दीपा, गीता सिंह, अक्षरा, प्रीति, आदि दर्जनों महिलाओं ने इस हरियाली तीज महापर्व में उपस्थित रहीं|

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!