कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून, 02 सितंबर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने गेम चेंजर योजनाएं तथा गेम चेंजर क्रॉप को प्राथमिकता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चाय बागानों को होर्टी टूरिज्म के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फलोत्पादन के उत्पादन के बढ़ाने पर जोर देने कहा। मंत्री ने अधिकारियों को फलों की सिंचाई हेतु बोरवेल निर्माण के लिए अध्यन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को एरोमा, जैविक तथा प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही किसानों को प्रशिक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। किसानों को नई तकनीकी से रूबरू कराने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि उत्पादों की पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग का ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य हेतु नवाचार तथा अभिनव प्रयोग के प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने मंगलवार 03 सितंबर को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की रिव्यू बैठक के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक, डॉ.निपेंद्र चौहान, संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!