मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

देहरादून के  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) की ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा किया गया। इस खास मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिताएं प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सराहना की और इसे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

रेखा आर्या ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन न केवल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे राज्य में क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि को भी नया आयाम मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख खेल सचिव अभिनव सिन्हा, और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा समेत कई खेल प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी मौजू

द रहे।

 

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!