आल इंडिया यूनियन बैंक स्टाफ फेडरेशन की सेंट्रल कमिटी की हरिद्वार बैठक संपन्न, 27 सितंबर को हड़ताल की घोषणा

दिनांक 15 और 16 सितम्बर 2024 को आल इंडिया यूनियन बैंक स्टाफ फेडरेशन की सेंट्रल कमिटी की बैठक हरिद्वार के होटल कैलाश में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आल इंडिया यूनियन बैंक स्टाफ फेडरेशन के अध्यक्ष साथी प्रेम कुमार ने की।

बैठक में आल इंडिया के चेयरमैन श्री एस.डी. मिश्रा, महामंत्री साथी राकेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, साथी बृजेन्दर पाण्डेय और उत्तराखंड के चेयरमैन श्री एस.बी. सिंह सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों की मांगों को लेकर 27 सितंबर 2024 को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई।

संगठन की प्रमुख मांगों में बैंक में लिपिक स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्तियों की मांग, टेम्परेरी कर्मचारियों को रेगुलर करने की आवश्यकता, और 23 जून 2023 को हुए समझौते को लागू करने की मांगें शामिल हैं।

 

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!