अज्ञात UKD नेताओं पर केस दर्ज, सरकारी काम में बाधा डालने, रोड बाधित करने और पोस्टर होर्डिंग फाड़ने का आरोप

राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय मूल के दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमों के विरोध में मंगलवार को यूकेडी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया. इस दौरान अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पात मचाने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने को लेकर चौकी प्रभारी की शिकायत के आधार यूकेडी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

8 मार्च को यूकेडी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय मूल के व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों के विरोध में परेड ग्राउंड पास सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राजपुर रोड से न्यू कैंट रोड होते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड आवास कूच किया. जिसमे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद थी.

चौकी प्रभारी ने शिकायत में बताया है कि करीब 250 से 300 यूकेडी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर एक वाहन में लॉउड स्पीकर के माध्यम से सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे. नारेबाजी करते हुए एक समूह में कनक चौक से ओरिएंटल चौक से राजपुर रोड होते हुए न्यू कैंट रोड से हाथीबड़कला बैरियर के लिए चले. इसी दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने कनक चौक के पास लगी होर्डिंग और पोस्टरों (जोकि सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकारी विभाग द्वारा लगवाये गये थे) को तोड़फोड़ कर फाड़ा गया, जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है.

शिकायत में बताया गया कि पुलिस द्वारा रैली को सड़क के एक किनारे करने का प्रयास किया गया, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता सड़क के बीचों बीच बैठ गए, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क के दोनों तरफ यातायात अवरुद्ध हो जाने के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी, जिसमें सरकारी एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहन भी फंस गए. अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा एकराय होकर सड़क पर सरेआम पर बैठकर मार्ग अवरुद्ध करने और सरकार विरोधी नारेबाजी कर उत्पात मचाने, सरकारी कार्य में डालने और होर्डिंग्स व तोड़फोड़ की गई. तहरीर के आधार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. बता दें कि यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर यूकेडी मुखर है. इस मुद्दे पर यूकेडी सरकार पर हमलावर है.

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!