विकासनगर भयंकर रोड एक्सीडेंट, डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार

देहरादून जिले के विकासनगर रसूलपुर में सड़क हादसा हुआ है. यहां एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. जिसके बाद घटनास्थल पर जमकर हंगामा हुआ.

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. देहरादून जिले के विकासनगर कालसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया .घटना में बाइक सवार को काफी चोटें आई. इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी. मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस की मदद से विकासनगर के सरकारी अस्पताल पंहुचाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया 112 से सूचना मिली की विकासनगर कालसी मोटर मार्ग पर एक रेस्टोरेंट रसूलपुर के समीप डंपर और बाइक की भिडंत हो गई. मौके पर मोटरसाइकिल संख्या uk16b-1257और खाली डंम्फर वाहन संख्या uk07cd-1183 की भिंडत से बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर लाया गया. जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है.मृतक की पहचान प्रदीप चौहान (28) के रूप में हुई है. प्रदीप चौहान ग्राम देऊ थाना कालसी का रहने वाला है.

बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद से ही डंपर चालक मौके से फरार है. जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है .वाहनों को कब्जे मे लिया गया है.

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!