उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 110 अवैध मदरसों पर लगाया ताला

उत्तराखंड में धामी सरकार का अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसके चलते पूरे उत्तराखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि प्रदेशभर में अभी तक अवैध रूप से चल रहे 110 मदरसों को सील कर दिया है।

दरअसल, उत्तराखंड में कई मदरसे बिना अनुमति पत्र और जरूरी दस्तावेज के संचालित किए जा रहे है। ऐसे में धामी सरकार ने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के लिए सख्त रूख अपना लिया है। वहीं, प्रशासन द्वारा जांच में पाया गया कि कई मदरसों के पास शिक्षा विभाग से कोई मान्यता नहीं थी। साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक कई मदरसों में अराजक और असुरक्षित माहौल भी देखने को मिला। ऐसे में इन मदरसों को सील कर दिया गया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसों को सील किया गया। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी तरह का विरोध या बवाल न हो। अधिकारियों ने बताया कि सभी मदरसों को सील कर दिया गया है और अब आगे की जांच की जाएगी। जबकि इससे पहले देहरादून और पौड़ी में 92 मदरसों को सील किया जा चुका है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!