कारों में आग लगने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, बड़ी मुश्किल से पाया काबू

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गुरुवार 10 अप्रैल को बड़ा हादसा हो गया. सुबह करीब 7.30 बजे भगत सिंह चौक के पास मोटर वर्कशॉप के सामने खड़ी दो गाड़ियों में अचानक से आग लग गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दोनों कार जलकर खाक हो चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक दोनों गाड़ियों में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आसपास मौजूद लोगों ने पहले खुद से ही आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू से बाहर हो चुकी थी. इसके बाद लोगों फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी.

मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के FSO बीरबल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह 7.24 पर सूचना मिली थी कि भगत सिंह चौक पर मोटर वर्कशॉप के सामने खड़ी गाड़ी में आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुंची. भगत सिंह चौक पहुंचकर पाया कि दो गाड़ियों में भीषड़ आग लगी है.

फायर यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. साथ ही आग को फैलने से भी रोका. फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. FSO बीरबल सिंह ने बताया कि गर्मियों ने आग लगने की घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती है. उनकी टीम लगातार लोगों को जागरूक करती रहती है.

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!