देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे फायरिंग मामला, जानिए बुजुर्ग को गोली लगने का सच

सोमवार 9 जून देर रात को देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि इसी बीच एक युवक हवाई फायर कर मौके से भागने लगा. तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को आरोपी के पास से देसी कट्टा भी मिला है. मामला पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र का है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम आयुष राठी है, जो देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा होकर विक्रम (ऑटो) का इंतजार कर रहा था. उसी दौरान वहां एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसमें ऑटो वाले और आसपास खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे. शोरगुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा. तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी.

उसी दौरान जिन युवक और युवती में आपसी विवाद हो रहा था, वह मौके से फरार हो गए, लेकिन मौके पर भीड़ आयुष राठी पर हावी होने लगी. इस पर आयुष राठी ने बचाव में अपने पास रखा अवैध देसी कट्टा निकाल के हवा में फायर कर दिया. इसके बाद तो लोगों ने आयुष राठी को पकड़कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और आयुष राठी को अपने साथ ले गई.

पुलिस ने जानकारी पर अज्ञात लड़की-लड़की के आपसी विवाद का मामला सामने आया था. विवाद के दौरान दोनों युवक-युवती मौके से फरार हो गए. आरोपी आयुष राठी को उससे अवैध देसी कट्टा बरामद होने के कारण गिरफ्तार किया गया है. वहीं जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति खुद के पैर में गोली लगने की बात कर रहा है, लेकिन इस तरह की कोई पुष्टि नहीं है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!