लक्सर में बिजली गिरने से एक महिला और युवक की मौके पर मौत, दो महिलाएं घायल

हरिद्वार में लक्सर के हुसैनपुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई. घटना उस समय हुई जब खेत में काम कर रही तीन महिलाएं बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी. उधर क्षेत्र के जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई.

गौर हो कि लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं शुक्रवार सुबह हुसैनपुर गांव के पास एक खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने गई थी. करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर जबकि आसबती और बालेश दूसरी ओर खड़ी थी. तभी तेज चमक के साथ बिजली सीधे भोली पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसबती और बालेश घबरा गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया. वहीं बिजली गिरने से आसबती और बालेश भी घायल हो गई.

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गांव में सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लक्सर को सूचना दी. लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि बिजली गिरने से खेत में काम कर रही भोली की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को दी.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!