पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत – Doon Ujala

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां काठगोदाम रामपुर एनएच 108 में सड़क पर पिकअप वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर होने के चलते दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में कुंवरपुर बागजाला के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बाइक की ओवरटेक करते समय सामने से आ रही गैस सिलेंडर से भरी पिकअप वाहन से आमने सामने की भिड़ंत हुई थी.

बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गए. जहां मौके पर पुलिस उनको अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान सुभान अंसारी (20) पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी और फिरोज (25) निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी बरेली के रूप में हुई है. दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराए पर रहकर मजदूरी का काम करते थे. पुलिस के अनुसार गुरुवार बाइक सवार गौलापार की ओर जा रहे थे. इस दौरान कुंवरपुर बागजाला के पास ओवरटेक करते हुए उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सिलेंडर से भरी पिकअप से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. काठगोदाम एसओ पंकज जोशी के अनुसार पिकअप चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है. अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार और जल्दबाजी सामने आई है. मृतक के परिवार वाले भी हल्द्वानी पहुंच गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!