उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश – roglognews

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को टिहरी झील क्षेत्र के विकास कार्य के कार्यों पर्यटन रोड, डोबरा चांटी पार्क का विकास, तिवाड़ गांव का उन्नयन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बर्धन ने यहां सचिवालय सभागार में एशियाई विकास बैंक सहायतित ‘टिहरी झील क्षेत्र विकास परियोजना’ पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में किसी भी परियोजना का संपूर्ण भू सर्वेक्षण करने के पश्चात ही डीपीआर तैयार करें, ताकि परियोजना के सभी पहलू सम्मिलित हो जाए और परियोजना की बाद में लागत में बढ़ोतरी की संभावना भी ना रहे। उन्होंने कहा कि बड़े कार्यों को छोड़कर छोटे-छोटे काम के लिए परामर्श सेवाएं लेने से बचें। उन्होंने कहा कि परियोजना और उप परियोजना की डीपीआर बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि कार्य पूरा होने के पश्चात उसका नियमित तरीके से बेहतर संचालन भी होता रहे। उन्होंने टिहरी क्षेत्र के विकास से संबंधित अब तक विभिन्न एजेंसी द्वारा समय-समय पर किए गए कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बर्धन ने पर्यटन विभाग के सचिव को टिहरी झील और उसके आसपास के क्षेत्र को ‘विश्व स्तरीय पर्यटक’ केंद्र बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बना कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना के निदेशक अभिषेक रुहेला ने टिहरी झील विकास परियोजना से संबंधित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की चौथी बैठक के निर्देशों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की। साथ ही, वर्तमान में गतिमान 19 उप परियोजना की स्थिति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

इस दौरान, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पर्यटन विभाग के सचिव सचिन कुर्वे, सचिव वी षणमुगम, वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान, परियोजना के सहायक निदेशक राजेश पंत, सिविल इंजीनियर, भवन एवं अवसंरचना कपिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!