हरिद्वार में किसान महाकुंभ शुरू, सरकार के 11 साल और हमारे 11 सवाल मुद्दा, राकेश टिकैत ने कहा सरकार लूट रही

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसानों का चार दिवसीय महाकुंभ आज 16 जून से हरिद्वार में लाल कोठी पर शुरू हो गया है. इससे पूर्व वीआईपी घाट पर मेरठ मंडल के किसानों की बैठक हुई. बैठक में देश भर से बड़ी संख्या में किसान नेता शामिल होने आए. किसान नेता राकेश टिकैत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए और मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि इस बार उनके मुद्दे सरकार के 11 साल और हमारे 11 सवाल हैं. जिनमें एमएसपी की गारंटी को लागू करना, बिजली को प्राइवेट किये जाने का विरोध, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, दूध पालन किसान की समस्या, भूमिहीन होते किसान की समस्या, भाजपा सरकार की भूमि छीनने की पॉलिसी का स्पष्टीकरण, इंडस्ट्री के नाम पर, रोड के नाम पर, डेवलपमेंट के नाम पर किसानों की जमीन छीनकर व्यापारी को देने आदि मुद्दों पर विचार कर निर्णय किया जाएगा.

वहीं मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को राकेश टिकैत किस तरह से देखते हैं, इस सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि इस सरकार ने 11 साल में लूटने का प्लान बनाया है. इस सरकार ने छोटे व्यापारी और मजदूर-मिस्त्री को लूटने का काम किया है.

वहीं राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने कुछ वादे किए थे, लेकिन वो आज तक पूरे नहीं हुए. ये पूंजीपतियों की सरकार है. सरकार ने लोगों को तो दूसरे धंधों में उलझा दिया और पीछे से उनका माल बेचने का काम कर रही है. पूरे देश में सरकार के खिलाफ इस वक्त माहौल बना हुआ है.

राकेश टिकैत ने आरोप है कि सरकार आर्थिक तौर पर आम आदमी को कमजोर करना चाहती है. इस तरह के तमाम मसलों पर जनता को ध्यान देना पड़ेगा. इकबालपुर शुगर मिल पर बीते सात-आठ सालों से हरियाणा के किसानों का करीब 50 करोड़ रुपए बकाया है. यूपी में भी कुछ शुगर मिलों पर किसानों का बकाया है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!