हल्द्वानी के नामी होटल के जीएम पर दिल्ली की युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नैनीताल रोड स्थित नामी होटल के जीएम पर दिल्ली की युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म का आरोप लगाया. घटना के बाद आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया. बीती देर रात पुलिस ने होटल में पहुंचकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली हापुड़ निवासी युवती के संग रामनगर व हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. रामनगर के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर के सांवल्दे निवासी युवक से हुई थी. तब युवक रिजार्ट का मैनेजर था. उसके रिजार्ट में उन्हें कई बार इवेंट का काम दिया, अब युवक हल्द्वानी में एक बड़े होटल का जीएम है. आरोप है कि मंगलवार की रात युवक ने उन्हें होटल में इवेंट के लिए बुलाया था, वह अपनी सहेली के संग हल्द्वानी आई, रात को काम करने के बाद युवक ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक दूसरे होटल में रूकवा दिया.

रात को युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया, उसके बाद वहां बैठकर शराब पी और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि रात में ही भोटिया पड़ाव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!