रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकत्रियों को बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, गिनाई उपलब्धियां

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में पौड़ी व रुद्रप्रयाग की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्यभर में 7052 पदों पर भर्ती की गई है, जिनमें 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 6330 सहायिकाएं शामिल हैं.

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद केवल रोजगार नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारी योजना के सबसे आधारभूत स्तंभ हैं और इन कार्यकत्रियों की भूमिका मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होती है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सम्मान का अनुभव हो रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे विभाग में उच्च शिक्षित बेटियां जुड़ रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी सहायकों की नियुक्ति योग्य के आधार पर ही गयी है. मंत्री ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई देते हुए उनसे संवेदनशीलता, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य के हर गांव, हर घर तक मातृ और बाल कल्याण योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पौड़ी जिले की 66 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 631 आंगनबाड़ी सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 188 आंगनबाड़ी सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!