रुद्रपुर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी, जुलाई में अमित शाह करेंगे शिरकत

दो दिवसीय दिल्ली दौर पर रहे सीएम धामी उत्तराखंड लौट आए हैं. बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का जिक्र किया. वहीं उन्होंने रुद्रपुर में होने आयोजित होने वाली ग्राउंडिंग सेरेमनी में गृह मंत्री अमित शाह के शिरकत करने की बात कही है.

रुद्रपुर में आयोजित होने वाली ग्राउंडिंग सेरेमनी के सवाल पर सीएम धामी के कहा कि साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था. इस समिट के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के तमाम निवेशकों ने तीन लाख 54 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर एमओयू साइन किया था. जिसमें से करीब एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में इस ग्राउंडिंग ने प्रदेश में रोजगार सृजन, राजस्व प्राप्ति, डेवलपमेंट और औद्योगिकीरण के दृष्टिगत अच्छा लक्ष्य प्राप्त किया है. जुलाई माह में ही होनी वाली ग्राउंडिंग सेरेमनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे.

गौर है कि दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए सीएम धामी ने पीएम के साथ ही तमाम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी. जिसके सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से अत्यधिक प्रेम है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड राज्य में तमाम योजनाएं आगे बढ़ी हैं, जिसमें ऑल वेदर रोड, भारतमाला श्रृंखला की सड़कें, हवाई कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं, रेल सेवाएं समेत हर क्षेत्र में पर्यटन बढ़ा है.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!