रामनगर में जमीनी विवाद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, शोले का वीरू बना युवक, पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा

पुश्तैनी जमीन के विवाद में रामनगर में एक युवक शोले का वीरू बन बैठा. युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी. जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला.

बता दें नैनीताल जिले के रामनगर के नंदपुर गांव में देर शाम पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश करने लगा. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. न्याय न मिलने से हताश युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से युवक को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया.

पानी की टंकी पर चढ़े युवक की पहचान भरत सैनी के रूप में हुई है. भरत के भाई पवन सैनी ने बताया कि यह विवाद केवल सिंह और मानसिंह नामक दो भाइयों के बीच पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर है. उसका आरोप है कि उनके हिस्से की आधी से ज्यादा जमीन धोखे से बेच दी गई. अब उसी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. पवन का कहना है कि स्टे ऑर्डर के बावजूद जमीन की बिक्री की गई. जब उन्होंने दाखिल खारिज में आपत्ति जताई तो उन पर दबाव डाला गया. धमकियां तक दी गईं.

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि रामनगर तहसील में इन लोगों द्वारा उनके ओरिजिनल दस्तावेज छीने गए. जब वे उन्हें लेकर जमीन पर पहुंचे, तो पुलिस ने भी धमकाया. परिवार का आरोप है कि पूर्व प्रधान और रामनगर के एक प्रॉपर्टी डीलर उनके जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं. पुलिस के साथ मिलीभगत कर रहे हैं. भरत के पिता केवल चंद ने बताया कि जमीन उनके दादा की पुश्तैनी थी, जो दोनों भाइयों के नाम होनी थी. उनके भाई मानसिंह ने अवैध तरीके से पूरी जमीन बेच दी. अब वो कानूनी विवाद का हिस्सा है.

  • Related Posts

    मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की…

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    उत्तराखंड ने पहली बार हिमालयन ट्राउट मछली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल निर्यात कर नई उपलब्धि हासिल की है। इससे राज्य के मत्स्य पालकों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित
    error: Content is protected !!