फ्लाई ओवर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत – Doon Ujala

 राजधानी देहरादून के भानियावाला फ्लाई ओवर पर सोमवार को कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक में सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य 3 को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी तरफ गंगोत्री से जल भरकर लौट रहे दिल्ली के कांवड़ियों का ट्रक सोनगाड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें 5 कांवड़िए घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को दिल्ली निवासी 13 कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक गंगोत्री से गंगाजल भरकर लौट रहा था, सोनगाड़ के समीप मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया जिसमें पांच कांवड़िए घायल हुए। जिसके बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से गंगनानी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

उधर देहरादून के भानियावाला फ्लाई ओवर पर कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक में सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सोमवार सुबह की है। बाइक पर सवार होकर पांच कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर देहरादून की ओर जा रहे थे।

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!