हरिद्वार मनसा देवी भगदड़, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

हरिद्वार मनसा देवी भगदड़ हादसे में पल पल नये अपडेट सामने आ रहे हैं. सीएम धामी ने हरिद्वार मनसा देवी में हुई घटना पर दुख जताया है. साथ ही सीएम धामी ने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश के बाद हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. इस घटना में 13 घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. बाकी का उपचार हरिद्वार में ही चल रहा है.

इससे पहले सीएम धामी ने लिखा हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं. स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

इस हादसे पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दुख जताया. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक्स पर लिखा हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हताहत हुए श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं

रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ थी. वीकेंड होने के कारण दूसरे राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मंदिर के मुख्य सीढ़ी पैदल मार्ग पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरे. जिसके कारण यहां बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, 29 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

 




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!