देहरादून में हुआ जोरदार ब्लास्ट, घर में रखा गैस सिलेंडर फटा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

राजधानी देहरादून का पटेल नगर क्षेत्र रविवार 27 जुलाई को ब्लास्ट से दहल गया था. ब्लास्ट एक घर में हुआ था, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस ब्लास्ट में पांच लोग बूरी तरह से झुलस गए थे, जिनकी हालात गंभीर बनी हुई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसके अलावा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया.

जानकारी के मुताबिक कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी यानी पूर्वी पटेल नगर में एक घर में रविवार सुबह को जोरदार ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी. ब्लास्ट की आवाज से इलाके के लोग डर गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में फंसे लोगों का सबसे पहले रेस्क्यू किया.

पुलिस के अनुसार इस हादसे में दो व्यस्क और तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे, जिन्हें एंबुलेंस से तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया. साथ ही मौके पर फॉरेंसिक और बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वायड) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. दोनों टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से यूपी के बलरामपुर जिले का रहने वाले विजय साहू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पूर्वी पटेल नगर में किराए पर छोटे से कमरे में रहता था. बताया जा रहा है कि रात से कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे. उसी कमरे में खाने के गैस सिलेंडर चूल्हा लगा हुआ है, जिसमें से रात से धीरे धीरे गैस रिसाव होता रहा. सुबह बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग होने पर कमरे में गैस से आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ.

इस दौरान विजय साहू और उसके परिवार को घर से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और पूरा परिवार ब्लास्ट में बुरी तरह से झुलस गया. इसके अलावा कमरे की दीवार का एक हिस्सा और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया. फॉरेंसिक जांच में घटना का कारण LPG रिसाव और घायलों की चोट का कारण LPG Flame Burn आया है.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!