विकासनगर में फिर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिरा पिकअप

देहरादून जिले के विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर एक पिकअप लोडर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर टौंस नदी में जा समाया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है. जिसकी खोज के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर बुलाया गया है.

उत्तराखंड में आये दिन सड़क दुघर्टनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं .इन सडक दुर्घटनाओं में कई लोग जान गंवा रहे हैं. कई लोग गम्भीर अवस्थाओं में इलाज के लिए अस्पतालों में भी पहुंच रहे हैं. इस सड़क हादसों में कई घरों के चिराग भी बुझ गए हैं. वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है. पुलिस प्रशासन और संबन्धित विभाग समय समय पर यातायात नियमों और वाहन चालकों को जागरुक भी करते रहते हैं. इसके बाद भी दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं .पहाडों में यह दुर्घटनाएं काफी खतनाक होती हैं. पहाड़ से कोई वाहन अनियत्रित होता है तो वह सीधे खाई में जा गिरता है .इस क्रम में बुधवार सुबह विकासनगर से हिमाचल की ओर जा रहा पिकअप लोडर वाहन हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर टौंसस नदी में जा समाया.

आसपास के ग्रामीणों ने ग्राम प्रहरी को सूचित किया .ग्राम प्रहरी ने वीर राजस्व उपनिरीक्षक बुल्हाड,क्वानू को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद सूचना पर राजस्व क्षेत्रों को दोनों पटवारी सुखदेव जिन्नाटा और पीआरडी जवान घटना स्थल पर पंहुचे. इस घटना के बारे में एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया.

राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिन्नाटा ने बताया एक पिकअप वाहन आज सुबह करीब 6 बजे विकासनगर से मीनस की ओर जा रहा था. यह वाहन खकयड़ के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. इसके बाद वाहन पलटी खाता हुआ टौंस नदी में जा समाया.

उन्होंने बताया घटना के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे. जिसमें एक व्यक्ति मोहम्मद अजल निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश. को हल्की चोटें आई हैं. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है. दूसरा व्यक्ति मोहम्मद आरिश नेहरूवा शिमला हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है, जो अभी लापता है. जिसकी खोजबीन की जा रही है. उन्होंने बताया एसडीआरएफ मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!