चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना के जवानों की बस पलटी, कई जवान घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में हादसा हुआ है. बदरीनाथ हाईवे पर आर्मी के जवानों को ले जा रही बस पलट गई. इस दुर्घटना में जवानों को हल्की चोटें आई हैं. सभी जवान सुरक्षित हैं. ये बस हादसा सोनल के समीप हुआ है.

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह आर्मी के जवानों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई. चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया. नहीं तो ये हादसा बड़ा रूप ले सकता था. पहाड़ी के दूसरी तरफ गहरी खाई थी. बताया जा रहा है कि ये जवान बस से जोशीमठ से रायवाला जा रहे थे.

जोशीमठ से चली सेना के जवानों की बस अभी सोनल के पास ही पहुंची थी कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं. बस पलटने की सूचना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस प्रशासन की मौके पर पहुंची. पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को बस से सुरक्षित बहर निकाला गया. जिन जवानों को चोट लगी है उनको 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है. वहां पर फिलहाल सभी चोटिल जवानों का उपचार चल रहा है.

आज सुबह अल्मोड़ा जनपद के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में भी हादसा हुआ है. एक एर्टिका कार (UK19TA-2494) जो दिल्ली से देघाट की ओर जा रही थी, वो ग्राम पनुवाडोखन के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसा गोदी क्षेत्र थाना भतरोंजखान के अंतर्गत हुआ. कार में दो लोग सवार थे. दुर्घटना में 18 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र चंदन राम निवासी ग्राम तिमली, पीपोरा, तहसील स्याल्दे, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई. कार चालक सुरेश राम उम्र 45 वर्ष, पुत्र बहादुर राम निवासी J3/22A संगम विहार नई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायल चालक को बाहर निकाला और रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया. वहीं मृतक मोहित कुमार के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरोंजखान में रखा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!