प्रतिबंधित रॉटविलर कुत्ते ने महिला पर किया हमला, सिर और हाथों में आई चोटें, मालिक पर मुकदमा दर्ज – Doon Ujala

शहर के प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत ओखला आमवाला बीद्यौली में एक महिला पर रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिला के चिल्लाने के बाद गांव वालों ने कुत्ते को भगाया और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ थाना प्रेम नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामले के मुताबिक, प्रेमनगर क्षेत्र निवासी मोहिनी क्षेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 सितंबर की शाम वे दुकान से अपनी भाभी के साथ घर आ रही थी. घर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही रास्ते में रॉटविलर नस्ल के पालतु कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया. मौके पर कुत्ते के गले में पट्टा भी नहीं था और कुत्ते के साथ मालिक भी मौजूद नहीं था. कुत्ते ने महिला के सिर और हाथ पर बुरी तरह से काटा है. जब भाभी ने चिल्लाते हुए भाग कर गांव वालों को बुलाया, जब कुछ लोग कुत्ते की तरफ दौड़े तो कुत्ता, महिला को छोड़ भागा. उसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है.

अगस्त माह में राजपुर रोड पर एक रॉटविलर कुत्ते ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया था, जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसके बाद काफी दिनों तक बुजुर्ग महिला का इलाज अस्पताल में चला था. इस घटना के बाद नगर निगम अलर्ट मोड पर आया था और 23 प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों के मालिकों पर नकेल कसनी शुरू कर दी गई थी और जुर्माना भी भारी भरकम लगाने के लिए बोर्ड बैठक में संस्तुति हो गई थी.

गौर करने वाली बात यह है कि रॉटविलर नस्ल को पहले भी आक्रामक और इंसानों के लिए खतरनाक माना गया है. देश के कई हिस्सों में इस नस्ल को पालने पर प्रतिबंध तक लगाया जा चुका है. लेकिन बावजूद इसके इसे पालने का चलन खत्म नहीं हो रहा. देहरादून में इससे पहले भी खतरनाक नस्ल के पालतू कुत्तों द्वारा हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. मगर प्रशासन और नगर निगम के दावों के बावजूद ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.

स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पालन की सख्ती से निगरानी हो. साथ ही, कुत्तों के मालिकों को भी कानूनी जवाबदेही के दायरे में लाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर कुत्ते के मालिक धूम सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

    देहरादून में आज सोमवार को क्षत्रिय करणी सेना ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शुभम सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष  के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या…

    उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

    आज सोमवार को मौसम ने बदली करवट प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

    मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

    उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

    उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

    “सीएम धामी का आह्वान: ऊर्जा बचाएं, स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत को बनाएं मजबूत”

    “सीएम धामी का आह्वान: ऊर्जा बचाएं, स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत को बनाएं मजबूत”

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं
    error: Content is protected !!