मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पड़ताल में जुटी पुलिस

पहाड़ों की रानी मसूरी में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था. जब आसपास के लोगों को शक हुआ और कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. युवक बिस्तर पर मृत पड़ा था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक यूपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और यहां किराए पर रह रहा था.

मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मृत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ा मिला. घटना मसूरी क्षेत्र के 12 कैंची क्षेत्र की बताई जा रही है, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, जो यहां किराए पर रह रहा था. स्थानीय लोगों अनुसार, युवक रोजमर्रा के काम से अपना गुजर-बसर कर रहा था. बीते दो दिनों से जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो मकान मालिक और पड़ोसियों को चिंता हुई. जब उन्होंने कमरे को खोला, तो अंदर युवक मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला. जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.

उधर, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है, ताकि उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हैं. वहीं पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!