भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित – roglognews

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार उत्तराखंड रजत जयंती महोत्सव मना रही है. 1 नवंबर से शुरू कार्यक्रम 11 नवंबर तक जारी रहेंगे. 9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम देहरादून स्थित एफआरआई में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. उन्होंने 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. वहीं अगले दिन प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

चमोली जिले के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित उत्तराखंड रजत जयंती कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. कार्यक्रम के मुताबिक सीएम धामी ने पहले भराड़ीसैंण में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण किया और इसके बाद राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया. इसके बाद सीएम धामी ने करोड़ों रुपयों की 60 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस दौरान सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और मौजूद जनता को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि, ‘इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और उत्तराखंड राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता हूं’.

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन करते हुए कहा कि जिनके कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई, उन्हीं के नेतृत्व में राज्य को विशेष औद्योगिक पैकेज के माध्यम से नई दिशा और मजबूती प्रदान करने का कार्य हुआ. उन्होंने कहा कि, हम उत्तराखंड के लोग, सौभाग्यशाली हैं कि हमें कल हमारे गौरवशाली राज्य की स्वर्णिम यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सानिध्य प्राप्त हुआ. प्रधानमंत्री ने फिर कहा कि यह उत्तराखंड का दशक होगा. उनके शब्दों को हकीकत में बदलने के लिए हमारी सरकार अथक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!