पति पर लगाया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती

उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक महिला ने अपने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करे की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

काशीपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी 2023 को उसकी शादी रामपुर जिले के बिलासपुर के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी. पीड़िता के मुताबिक पति के कहने पर उसने मुंबई में नौकरी छोड़कर उसके विदेश भेजने के कार्य में हाथ बंटाने के लिए ऑनलाइन कार्य किया. महिला का आरोप है कि पति उसे घुमाने के बहाने होटल में ले जाता था, जहां डरा धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो बनाता था. आरोप है कि जब वह विरोध करती थी तो पति वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने भी उसे मकान बनाने के लिए 50 लाख रुपए दहेज में लाने की मांग की. मना करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित ही नहीं किया गया, बल्कि आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. आरोप है कि पीड़िता के खाते से एक लाख 80 हजार रुपए भी उसके पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए. उसने अपने पति पर पीड़िता के नाम पर वाहन लोन, हाउसिंग लोन और गोल्ड लोन के नाम पर हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया है. वहीं पीड़िता का आरोप है कि बीते 9 जून को उसके साथ मारपीट कर पति व सास ससुर ने उसे घर से निकाल दिया. साथ ही गहने, बैंक पासबुक आदि अपने पास रख लिए.

आरोप लगाया कि पति अश्लील वीडियो को रिश्तेदारों को और सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता है. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि अब उसका पति लोन के पैसों से कनाडा भागने की तैयारी कर रहा है. पीड़िता ने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर मिली है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार
    error: Content is protected !!