300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा चमोली जिले में नारायणबगड़ के गढ़कोट इलाके में हुआ. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

नारायणबगड़ थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि चमोली में नारायबगड ब्लॉक के मींग गधेरा-हंसकोटी- खेनोली मोटर मार्ग पर एक वाहन (Uk_TA 2296 बोलेरो) गड़कोट लेलाछिमा तोक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे.

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ही उन्हें हादसे की सूचना दी थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और DDRF की संयुक्त टीम ने खाई में उतर कर वाहन सवार सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें सड़क पर लेकर आई.

पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्ति को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. हादसे में मरने वाले व्यक्ति का नाम प्रकाश सिंह पुत्र बलबीर सिंह उम्र 35 निवासी गड़कोट तहसील नारायणबगड़ है. वहीं सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्यितों के नाम दर्शन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 33 और विक्रम सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 28 निवासी ग्वाड़ लगा गड़कोट तहसील नारायणबगड़ है.

पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा. घायलों और मृतक को परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

बता दें कि दो दिन पहले रुद्रप्रयाग जिले में भी केदारनाथ हाईवे पर भी भीरी बाजार स्टेट बैंक के पास वाहन बेकाबू होकर खेत में जा गिरा था. हादसे के वक्त वाहन 6 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!