हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला महिला का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

शहर कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कला के पास सड़क किनारे कब्रिस्तान के नाले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों शव मिलने से सनसनी मच गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ सिडकुल क्षेत्र में एक युवक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए और जांच शुरू कर दी है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शवजानकारी के मुताबिक एक महिला का शव नाले में पड़ा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. कनखल थाना पुलिस भी जमालपुर कला पहुंची और शव को कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि बीते दिन जमालपुर में कब्रिस्तान के पास नाले में कुछ लोगों ने एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया. लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी, शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

वहीं दूसरी तरफ सिडकुल क्षेत्र में एक युवक का भी संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सामने गृह क्लेश की बात भी सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक बीते दिन एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया है.पता चला कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!