साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंककर्मी को दिया निवेश का झांसा, ठग लिए 55.50 लाख रुपये

साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी से निवेश का झांसा देकर 55.50 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपितों ने पहले उन्हें शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी और फिर विभिन्न खातों में रकम जमा करवाई। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने उनसे 21 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा।

पंडितवाड़ी निवासी सीएल अग्निहोत्री ने बताया कि 19 अगस्त को उन्होंने शेयर बाजार की जानकारी के लिए गूगल पर सर्च किया। उन्हें मुफ्त में डीमेट अकाउंट खुलवाने का प्रस्ताव मिला, जिसमें डिस्काउंट पर ट्रेडिंग करने का लाभ बताया गया।

इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने के बाद वे 6 एसबीएसबीएल कम्युनिटी ग्रुप से जुड़े। कुछ दिनों बाद उन्हें एक नए ग्रुप 6 एसबीएसबीएल वीआइपी कम्युनिटी ग्रुप में जोड़ा गया, जिसका एडमिन अमित विनायक घाग और निधि चौखानी थे। इस ग्रुप में लगभग 75 सदस्य थे और ठग प्रतिदिन शाम को शेयर मार्केट की जानकारी देते थे।

पीड़ित ने अपनी पत्नी के आधार कार्ड के साथ डीमेट अकाउंट खोला। ठगों ने उन्हें एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा और एक लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया।

शिकायतकर्ता ने 10 सितंबर को एक लाख रुपये जमा किए और ठगों ने विभिन्न तिथियों में कुल 55.50 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने 21 लाख रुपये और जमा करने की मांग की। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!