हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला महिला का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस – roglognews

हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला महिला का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

शहर कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कला के पास सड़क किनारे कब्रिस्तान के नाले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों शव मिलने से सनसनी मच गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ सिडकुल क्षेत्र में एक युवक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए और जांच शुरू कर दी है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव: जानकारी के मुताबिक एक महिला का शव नाले में पड़ा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. कनखल थाना पुलिस भी जमालपुर कला पहुंची और शव को कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि बीते दिन जमालपुर में कब्रिस्तान के पास नाले में कुछ लोगों ने एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया. लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी, शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

वहीं दूसरी तरफ सिडकुल क्षेत्र में एक युवक का भी संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सामने गृह क्लेश की बात भी सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक बीते दिन एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया है.पता चला कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!