हरिद्वार क्रिसमस कार्यक्रम कंट्रोवर्सी, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, रद्द हुआ प्रोग्राम

धर्मनगरी हरिद्वार में में गंगा किनारे प्रस्तावित क्रिसमस कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया है. गंगा किनारे स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के होटल भगीरथ में यह कार्यक्रम आयोजित होना है. कार्यक्रम आयोजन से पूर्व तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने इस आयोजन को हिंदू विरोधी आयोजन बताया. उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उग्र विरोध किया जाएगा. विरोध के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.

दरअसल, 24 दिसंबर को हरिद्वार में गंगा किनारे एक्सपीरियंस क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. गंगा किनारे यूपी पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भगीरथ में कार्यक्रम प्रस्तावित है. सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का इनविटेशन कार्ड वायरल होते ही तीर्थ पुरोहित इसके विरोध में उतर आए. तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने गंगा किनारे ऐसे कार्यक्रम के आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भागीरथी में 24 दिसम्बर को होने वाले क्रिसमस कार्यक्रम का वो कड़ा विरोध करते हैं. किसी भी सूरत में ऐसे किसी हिन्दू विरोधी धर्म वालों के कार्यक्रम गंगा की भूमि पर आयोजित नही होंगे.

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने आयोजकों से कहा कि गंगा किनारे इस कार्यक्रम को रद्द किया जाए, वरना वहीं जाकर कड़ा विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा आज पूरा देश सनातन की परम्पराओं को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सनातन धर्म संस्कृति और परंपरा को संयोजित करने वाला राज्य बन चुका है. जिस प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री हो, उस प्रदेश के अधिकारी ऐसे सनातन विरोधी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे रहे हैं.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!