क्रिकेटरों की चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू – roglognews

क्रिकेटरों की चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू

क्रिकेटरों की चलती कार में आग लगने की बड़ी घटना से उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। ये घटना रविवार शाम देहरादून में रिस्पना पुल के पास घटी। नेहरू थाने के एसओ संजीत कुमार के मुताबिक करीब पौने छह बजे एक कार में रिस्पना पुल के पास तकनीकी कारणों से आग लग गई थी। उस कार में हल्द्वानी निवासी पांच क्रिकेटर सवार थे। आग लगते ही पांचों क्रिकेटरों ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते उनकी कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल के मुताबिक पांचों खिलाड़ी देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंडर 23 क्रिकेट मैच खेलने के लिए नैनीताल जिले की तरफ से गए हैं। जब वह रेड लाइट पर रुके तो उनकी कार के पिछले हिस्से में आग लग गई। इसकी जानकारी वहां खड़े एक ठेला चालक ने उन्हें दी। इसके बाद कार में सवार पांचों क्रिकेटर बाहर निकले और तुरंत कार से किट बैग (बेट, ग्लव्स, हेलमेट, पेड रखने वाला बैग) को बाहर निकाला। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

क्रिकेटरों की कार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। कार अटल पलेड़िया चला रहा था। उस कार में हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा के प्रदीप देवली, नींव बगडवाल, आकाश और परितोष बैठे थे। ये हल्द्वानी से देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आए थे और एमएलए हॉस्टल में रुके थे। सुबह वह छिद्दरवाला स्थित आयुष एकेडमी में खेलने गए थे और शाम को वापस लौट रहे थे। डीके स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक और क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल ने बताया कि खिलाड़ियों की कार रेड लाइट पर रुकी थी।

क्रिकेटरों की कार में आग लगने से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया और जली कार को पुलिस लाइन भिजवाया। आग लगने से यातायात भी बाधित रहा और दूसरी साइड से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोच कन्याल के मुताबिक, सभी खिलाड़ी सकुशल हैं ।




  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजे के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*
    error: Content is protected !!